undefined

दैनिक राशिफल, 4 जनवरी 2010

दैनिक राशिफल, 4 जनवरी 2010
X

मेषः काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।

वृषभः जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।

मिथुनः पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

कर्कः नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी।

सिंहः यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्याः तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं।

तुलाः कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।

वृश्चिकः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

धनुः मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकरः जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभः अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

मीनः बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

Next Story