कॉमेडियन और भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव को पडा दिल का दौरा, अस्पताल मे भर्ती
X
Sachin Gautam10 Aug 2022 11:25 AM GMT
लखनऊ। मशहुर कॉमेडियन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पडने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया गया है वह रोज की तरह सुबह उठकर अपने घर पर ही ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहे थे, तभी अचानक सीने में दर्द होने लगी। असहनीय पीड़ा होने पर घर वाले दिल्ली एम्स लेकर गए और भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पल्स वापस आने से उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी तक अस्पताल प्रशासन की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बता दे की राजु श्रीवास्तव यूपी फिल्म विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
Next Story