undefined

सपना चौधरी ने शादी के बाद साथ मनाया पति वीर साहू का बर्थडे

तस्वीरों में सपना चौधरी ने अपने बेटे की झलक भी फैंस को दिखाई। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सपना ने दो तस्वीरों को शेयर किया है।

सपना चौधरी ने शादी के बाद साथ मनाया पति वीर साहू का बर्थडे
X

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शादी और फिर बेटे के जन्म ने लोगों को दंग किया। अपनी शादी के बाद सपना ने पहली बार पति वीर साहू का बर्थडे मनाया, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने पति वीर साहू का जन्मदिन मनाया। वीर साहू के बर्थडे सेलेब्रेशन की तस्वीरें सपना चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सपना चौधरी ने अपने बेटे की झलक भी फैंस को दिखाई। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। सपना ने दो तस्वीरों को शेयर किया है। दूसरी तस्वीर में सपना चौधरी, वीर साहू और उनकी गोद में बेटा नजर आ रहा है। वीर साहू के चेहरे पर केक लगा हुआ है। सपना ने इस खास मौके पर खास सजावट भी की है। सपना और वीर दोनों सेम पिंच में नजर आ रहे हैं। इससे पहले सपना चौधरी ने अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी गोद में बेटा नजर आया था। सपना की इस तस्वीर को कई लाख यूजर्स ने लाइक किया था जबकि हजारों फैंस से कमेंट कर उनके बेटे को आशीर्वाद दिया था।

Next Story