undefined

इटली ने भी लगाया भारतीयों की एंट्री पर प्रतिबंध

इटली से पहले ब्रिटेन, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देश भारतीयों पर ट्रैवल बैन लगा चुके हैं। डबल म्यूटेंट के चलते भारत बुरी तरह से प्रभावित है।

इटली ने भी लगाया भारतीयों की एंट्री पर प्रतिबंध
X

मिलान। कोरोना के चलते इटली ने भी भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्परांजा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने उन यात्रियों के इटली में आने पर रोक के आदेश को मंजूरी दी है, जो बीते 14 दिनों में भारत गए हों या फिर भारत से ही आ रहे हों। भारत इन दिनों कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहा है।

इटली से पहले ब्रिटेन, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देश भारतीयों पर ट्रैवल बैन लगा चुके हैं। डबल म्यूटेंट के चलते भारत बुरी तरह से प्रभावित है। रोज लगातार 3 लाख से ज्यादा केसों के बीच कोरोना संक्रमण की गति तीन गुना अधिक है। रविवार की ही बात करें तो भारत में लगातार चैथे दिन दुनिया में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाया है, लेकिन अपने नागरिकों के लिए शर्तों के साथ छूट भी दी है। इसके लिए उन्हें यात्रा से पहले की कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा पहुंचने के बाद एक बार फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। दोनों टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा। इसके अलावा जो इटली में ही हैं, लेकिन बीते 14 दिनों में कभी भारत गए थे, उन्हें भी टेस्ट से गुजरना होगा। इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत से आए नए कोरोना वैरिएंट का परीक्षण करने के लिए हमारे वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।

Next Story