undefined

इस राष्ट्रपति ने चौराहे पर लगवाई अपने कुत्ते की सोने की मूर्ति

गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अपने पसंदीदा कुत्ते की करीब 50 फुट ऊंची मूर्ति बनवाई है। कुत्ते की इस मूर्ति पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इस मूर्ति को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में लगाया गया है।

इस राष्ट्रपति ने चौराहे पर लगवाई अपने कुत्ते की सोने की मूर्ति
X

नई दिल्ली। चैराहों पर सौंदर्यकरण और बडे लोगों की यादों को लेकर प्रतिमाएं लगवाना आम बात है। आपने सड़क के चैराहों या फिर पार्क में नेताओं की मूर्ति तो खूब देखी होगी लेकिन चौराहे पर किसी जानवर की मूर्ति आपको लगी दिखे तो कैसा लगेगा!

तुर्कमेनिस्तान की सत्ता पर काबिज गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने अपने पसंदीदा कुत्ते की करीब 50 फुट ऊंची मूर्ति बनवाई है। कुत्ते की इस मूर्ति पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इस मूर्ति को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में लगाया गया है। खुद गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोव ने बुधवार को अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की विशाल मूर्ति को अनावरण किया। इस मर्ति की खास तौर पर कांसे से तैयार किया गया, जिससे ये खराब नहीं होगी।

अलबी प्रजाति के इस कुत्ते की 50 फुट ऊंची मूर्ति पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इस मूर्ति को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में लगाया गया है। यहां पर घ्तुर्कमेनिस्तान के अधिकारियों के रहने के लिए नया इलाका बनाया गया है। अलबी प्रजाति के कुत्तों को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। इस नस्ल के कुत्ते केवल तुर्कमेनिस्तान में ही मिलते हैं। यही कारण की गुरबांगुली बेर्दयमुखमेदोनव इस कुत्ते को राष्ट्रीय पहचान से भी जोड़कर देखते हैं।

Next Story