Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

सीएनजी भरवाने के बाद मरीज को बैठाने पर कार सवारों से की गई गाली-गलौच, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बाईपास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे आमजन में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मामला पुरकाजी बाईपास पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार अपने मरीज को लेकर पंप पर पहुंचे थे। सीएनजी डलवाने के बाद उन्होंने अपनी कार को साइड में लगाकर मरीज को वाहन में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने कार सवारों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुलेआम गाली-गलौच भी की। पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग पंप कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पंप प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वीडिया की जांच कराई जा रही है और पीड़ित पक्ष के लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  शराबी पति की मारपीट से तंग महिला ने पुलिस कार्यालय पर किया आत्मदाह का प्रयास  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  फर्जी अस्पतालों के खिलाफ भाकियू आंदोलनकारी की टीम सीएमओ से मिलीपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय

Read More »