उमा किरण समाजवादी पार्टी से निष्कासित
X
नयन जागृति20 Jan 2022 11:59 AM GMT
मुजफ्फरनगर । पूर्व राज्यमंत्री उमा किरन को सपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
सपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मीडिया को जारी पत्र के माध्यम से बताया कि सपा हाईकमान के निर्देश पर पूर्व राज्यमंत्री उमा किरन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सपा से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पार्टी में रहकर सपा गठबंधन प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Next Story