Muzaffarnagar: पुरकाजी बाईपास के सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने की दबंगई

सीएनजी भरवाने के बाद मरीज को बैठाने पर कार सवारों से की गई गाली-गलौच, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी बाईपास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा की गई अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे आमजन में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मामला पुरकाजी बाईपास पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार सवार अपने मरीज को लेकर पंप पर पहुंचे थे। सीएनजी डलवाने के बाद उन्होंने अपनी कार को साइड में लगाकर मरीज को वाहन में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने कार सवारों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुलेआम गाली-गलौच भी की। पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग पंप कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पंप प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि वीडिया की जांच कराई जा रही है और पीड़ित पक्ष के लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचेपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शनवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं

Read More »