undefined

भारत बंद-मुजफ्फरनगर में तीन हाईवे पर चक्का जाम

भाकियू ने 10 स्थानों पर दिया धरना, गांव देहात में भी सड़कों पर उतरे किसान, रोहाना-छपार टोल प्लाजा पर पर लगी वाहनों की कई किलोमीटर लम्बी लाइन, गर्मी में परेशान रहे लोग

भारत बंद-मुजफ्फरनगर में तीन हाईवे पर चक्का जाम
X

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर जनपद में भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी लेकर सड़कों पर उतर आये। किसानों ने जिले से निकल रहे तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे सहित गांव देहात तक भी जाम लगाकर यातायात पूरी तरह से अवरु( कर दिया। किसानों का सैलाब सड़कों पर उतरा तो हाईवे पर दौड़ते वाहनों के पहियों को भी ब्रेक लगा नजर आया। जिले के दोनों टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा था। यहां पर वाहनों की कई किलोमीटर लम्बी कतारें लग जाने के कारण गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों को प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य आयोजन स्थलों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।


तीन कृषि कानून को रद्द करने और एमएसपी के की गारंटी के लिए देश में कानून बनाने के लिए 10 महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर भारत बंद किया गया। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों ने जनपद मुजफ्फरनगर में अलग अलग स्थानों पर सड़कों पर धरना देते हुए चक्का जाम कर दिया। कई स्थानों पर सड़क पर ही टैंट लगाये गये थे और ट्रैक्टर ट्राली तथा बुग्ग्यिां खड़ी करते हुए किसानों ने हाईवे और मुख्य मार्गों पर यातायात बन्द करा दिया था। सवेरे से ही किसान अपने वाहनों के साथ सड़कों पर उतर आये।


सात बजे से जिले में सड़कों पर यातायात को जाम कर दिया गया था। शाम करीब 4 बजे तक यह चक्का जाम कायम रखा गया। जनपद में भारत बंद में मुख्य भूमिका भारतीय किसान यूनियन ने निभाई। भाकियू ने जनपद में 10 मुख्य स्थानों पर चक्का जाम कियाय। इसके लिए बघरा ब्लाक में बस स्टैंड लालू खेड़ी, चरथावल ब्लाक में रोहाना टोल प्लाजा, पुरकाजी ब्लाक में छपार टोल, मोरना ब्लाक में चौधरी चरण सिंह चौक मोरना, जानसठ ब्लाक में मोंटी चौराहा, खतौली ब्लाक में नावला कोठी, बुढाना ब्लाक में बायवाला चेक पोस्ट व मेरठ करनाल रोड फुगाना बस स्टैंड, शाहपुर ब्लाक में कस्बा शाहपुर मैन रोड पुलिस चौकी और सदर ब्लाक में रामपुर तिराहा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करते हुए भारत बंद को सफल बनाने का काम किया। इसके अलावा भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने चरथावल-थानाभवन मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जाम लगाया और केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया।


शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर लालूखेड़ी के पास भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भाकियू के मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में नावला कोठी पर नेशनल हाईवे 58 पर पुल केे नीचे किसानों का धरना चला। यहां पर रालोद नेता भी पहुंचे और समर्थन व्यक्त किया। इस धरने पर किसानों की भारी भीड़ जुटी। किसानों के मनोरंजन के लिए यहां पर रागिनी का भी प्रबंध किया गया था। चरथावल में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर के नेतृत्व में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे रोहाना टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए जाम लगा दिया। यहां पर ट्रैक्टर और बुग्गियों को खड़ा करते हुए आवागमन बन्द कर दिया गया था। इसके साथ ही छपार टोल प्लाज पर भी भाकियू पुरकाजी ब्लॉक के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ कब्जा किया और चक्का जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी )षिपाल अम्बावता के आह्नान पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में रोहाना टोल पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया गया।

इस दौरान किसान नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गयी 25 रुपये मूल्य वृ(ि पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करतेे हुए कहा कि साढे चार साल में भाजपा सरकार ने यह मामूली बढोतरी कर किसानों का मजाक उड़ाने का काम किया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जनपद में पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। पुलिस अफसरों के साथ मुख्य आयोजन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस अफसरों के साथ भ्रमण करते रहे। इस दौरान 4 बजे तक हाईवे और स्टेट हाईवे के साथ ही गांव देहात जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Story