undefined

भारत बंद-भाजपाईयों की बस पर हमला, अफरातफरी मची

मीरापुर थानाक्षेत्र की बीआईटी पुलिस चौकी के निकट एक बाइक पर सवार होकर आये कुछ युवकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी उनकी बसको रुकवा लिया और बस पर लगे भाजपा के झंडे तथा बेनर फाड़ने का प्रयास किया।

भारत बंद-भाजपाईयों की बस पर हमला, अफरातफरी मची
X

मुजफ्फरनगर। आज भारत बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस भी किसानों के चक्काजाम में फंस गई। बस पर भाजपा का बैनर देखते ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि मामला ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया गया।

बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा रविवार को लखनऊ में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे ओर इसके बाद ही राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में बढोतरी का ऐलान किया। मुजफ्फरनगर जनपद से भी भाजपा कार्यकर्ता किसानों को लेकर इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ गये थे। भाजपा पश्चिमी प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य विपुल त्यागी भी एक बस लेकर गये थे। सोमवार को वह वापस लौट रहे थे कि मीरापुर थानाक्षेत्र की बीआईटी पुलिस चौकी के निकट एक बाइक पर सवार होकर आये कुछ युवकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी उनकी बसको रुकवा लिया और बस पर लगे भाजपा के झंडे तथा बेनर फाड़ने का प्रयास किया। इन युवकों ने गाली गलौच भी की। विपुल त्यागी ने बताया कि जब उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बस से उतरकर इनका विरोध किया तो यह वहां से भाग गये। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी और पार्टी के जिले के नेताओं को भी मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस रही सतर्क, व्यापारी दिखे निडर, खुले रहे बाजार

मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के खिलाफ तीन कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आज हुए भारत बंद को लेकर किसान संगठनों की अपील को व्यापारियों ने ठुकरा दिया। आज जनपद के हर मोर्चे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेहद ही सतर्क दिखाई दिये। चरथावल हथियार का प्रदर्शन करने पर युवक को पुलिस नेे दबोचने मेें देर नहीं की। वहीं सभी सीओ और एसडीएम भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे और पूरे समय सड़कों पर ही फोर्स केस साथ समय बिताया। पुलिस की सतर्कता के कारण आज जिले के व्यापारी भी निडर नजर आये। शहर के साथ ही गांव देहात में भी बाजार खुले नजर आये। जबकि भाकियू सहित अन्य किसान संगठनों ने आज व्यापारियों और दुकानदारों के साथ ही आम जनता का भी समर्थन इस बंद की सफलता के लिए मांगा था। शहर में व्यापारियों में देर रात तक भी बंद को लेकर बाजार खोलने और बन्द करने को लेकर असमंजस बकरार था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दिये भरोसे पर आज सवेरे से ही शहर का बाजार खुलने लगा। यहां तक बाजारों में अच्छी खासी भीड़ भी उमड़ी और शहर में जाम जैसी भी स्थिति बनी रही। व्यापारियों ने इस भारत बंद को नकारने का काम किया। भोपा में सीओ भोपा और एसडीएम जानसठ फोर्स के साथ डटे रहे। वहीं वरिष्ठ अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे।

ट्रांसपोर्टरों ने दिया बंद को समर्थन, रोडवेज बसों के पहिये भी थमे

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को लेकर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए ट्रांसपोर्ट बन्द रखे तो वहीं रोडवेज बस स्टैण्ड पर बसों के पहिये भी हाईवे और दूसरे मार्गों पर किसानों के कब्जेे के कारण थमे नजर आये। जनपद के बड़े ट्रांसपोर्टर टीएस मान ने बताया कि किसानों के भारत बंद को देखते हुए अनावश्यक रूप से परेशानी से बचने और किसानों को समर्थन देने के लिए ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्नान पर ट्रांसपोर्ट को बंद रखा गया है। इसके लिए बैठक में तय हुआ सभी ट्रांसपोर्टर अपनी अपनी ट्रांसपोर्ट किसानांे द्वारा भारत बंद मंे पूर्ण समर्थन देते हुये बन्द रखेंगे एवं ट्रांसपोर्ट से सम्बंधित सभी कार्य बंद रहेंगे। बैठक मंे मुख्य रूप से सरदार सतपाल सिँह मान, सरदार कुलदीप सिँह, सरदार गुरुचरण सिँह बराड, सरदार गुरुचरण सिँह झझ, सरदार हरजीत सिँह गुराया, सरदार अवतार सिँह, सरदार चरणजीत सिँह पंढेर, सरदार बिट्टू दयोल, सरदार गुरुप्रीत सिंह मान, सरदार संदीप सिँह मान, सरदार सुखदेव सिँह, सरदार सुरेंद्र सिँह छिंदा, अलीहसन मिस्त्री, धनीराम मिस्त्री आदि शामिल रहे। दूसरी ओर स्थानीय रोेडवेज बस स्टैण्ड से बसों का संचालन नहीं किया गया। यहां पर अधिकांश रोडवेज बसे स्टेशन पर ही खड़ी नजर आयी। इसको लेकर एआरएम ने बताया कि आज हाईवे, स्टेट हाईवे के साथ ही ग्रामीण मार्गों पर भी किसानों का कब्जा होने के कारण यातायात बन्द होने के दृष्टिगत बसों का संचालन नहीं किया गया हैं। भारत बंद के कारण रोडवेज बस स्टैण्ड पर यात्रियों का भी टोटा ही रहा।

किसानों के साथ सड़कों पर उतरे रालोद नेता

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर रालोद ने भी आज भारत बंद में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और रालोद नेताओं ने जनपद में अलग अलग स्थानों पर किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर सड़कों को जाम किया। रालोद के प्रवक्ता चौधरी अभिषेक गुर्जर ने अपने समर्थकों के साथ भारत बंद का समर्थन करते हुए भाकियू के द्वारा खतौली क्षेत्र में नावला कट पर किये गये हाईवे जाम में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान अभिषेक चौधरी गुर्जर के साथ रालोद नेता धर्मेन्द्र तोमर, भूपेंद्र राठी, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, समी राठौड़, इकबाल राणा, इंशाल्लाह राठौर, गजेब राठौर, श्यामपाल चैयरमेन, पप्पू मुखिया सोंटा आदि उपस्थित रहे। वहीं जनपद में कई स्थानों पर रालोद नेताओं ने भारत बंद के दौरान किसानों के समर्थन में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ चक्का जाम करते हुए धरना दिया। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आदेश मिलते ही भारत बंद के लिए जनपद में रणनीति बनाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किसानों के साथ सड़कों पर उतरने के निर्देश दे दिये गये थे। आज रालोद नेता अपने नज़दीकी किसान मोर्चा के बंद स्थल पर साथियों सहित पहुंचे और इस आंदोलन को मजबूत बनाने का काम किया।

Next Story