undefined

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने वोट डाला

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया और उन्हें उनके वोट का महत्व समझाया।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने वोट डाला
X

मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया और उन्हें उनके वोट का महत्व समझाया। उन्होंने अपने परिवार समेत मतदान किया। चेयरमैन ने वैदिक पुत्री इंटर काॅलेज, दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर काॅलेज व मालवीय काॅलेज जाकर उपस्थित कर्मचारियों से पालिका स्तर की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पालिका द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया गया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अपने पुत्र प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका अग्रवाल के साथ अपना वोट डाला।

एमएलसी चुनाव को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था वैदिक पुत्री इंटर काॅलेज वह ग्रेन चेंबर इंटर काॅलेज में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर बाद तक 40 प्रतिशत वोटिंग हुआ। नई मंडी में ग्रेन चेम्बर इंटर काॅलेज के अंदर सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र पाल सिंह ने व्यवस्था का जिम्मा संभाला।

Next Story