undefined

जिला बार संघ में पहली बार दलित अध्यक्ष तय!महासचिव पद पर अरूण कुमार शर्मा की जीत लगभग तय

जिला बार संघ में पहली बार दलित अध्यक्ष तय!महासचिव पद पर अरूण कुमार शर्मा की जीत  लगभग तय
X

मुजफ्फरनगर। विवाद के कारण अपने निर्धारित समय से करीब सात माह बाद बार कौंसिल आॅफ इंडिया की देखरेख मे सम्पन्न हो रहे जिला बार संघ कार्यकारिणी के निर्वाचन में पहली बार अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए अपना मत देकर चौंका दिया है। जिला बार संघ के इतिहास में पहली बार दलित वर्ग से अध्यक्ष तय होने का रास्ता साफ हो गया है। 1500 मतो की गिनती होने तक अध्यक्ष पद पर कलीराम अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 91 वोटों से आगे चल रहे हैं। महासचिव पद पर उन्हीं के पैनल के प्रत्याशी अरूण कुमार शर्मा की जीत तो लगभी तय हो चुकी है।


सभी सम्मानित अधिवक्ता मित्रों को सूचित किया जाता है कि जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के वर्ष 2020 -2021 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु आज दिनांक 26 नवंबर 2020 को जो मतगणना की जा रही है उसके राउंड वाईज मतगणना परिणाम निम्न प्रकार हैं।


1500 मतों की मत गणना।


🌹 अध्यक्ष एक पद।


1 श्री अनिल जिंदल-450

2 श्री कलीराम-541

3 श्री प्रमोद त्यागी -441

4 श्री राजेश्वरदत्त त्यागी -72


🌹 वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद।


1 श्री देवेंद्र कुमार कैल -202

2 श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा -307

3 श्री रफीउल्लाह खान-543

4 श्री योगेंद्र सहरावत -374


🌹महासचिव एक पद हेतु।


1 श्री अरुण शर्मा-579

2 श्री चंद्रपालसिंह -397

3 श्री गुलबीर वर्मा -360

4 श्री इनाम त्यागी-147


🌹कोषाध्यक्ष एक पद हेतु।


1 श्री आशुतोषभूषण शर्मा -489

2 श्री पवन कुमार राणा-499

3 रेणु शर्मा -447

Next Story