undefined

महादेव के अभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर भक्ति मय हुआ शहर, हृदय स्थल शिव चैक पर लगी लम्बी कतारें, शिवालयों में भी गंूजता रहा हर हर का जयघोष, शिव चैक पर वन साइड किया यातायात, धार्मिक स्थलों पर पुलिस की रही चैकस नजर। रात को महाआरती में जुटी भारी भीड़।

महादेव के अभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब
X

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी महाशिवरात्रि को लाखों श्र(ालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा मन्नतें मांगी। इस दौरान श्र(ालु पूरे दिन उपवास रखकर भगवान शिव एवं पार्वती की आराधना की। इस अवसर पर जिला मुख्यालय समेत गांव देहात में शिव मंदिरों और शिवालयों में सवेरे से भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए श्र(ालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए लोगों को कतार में खड़े रहकर अपने नम्बर का इंतजार किया गया। शहर के हृदय स्थल शिव चैक पर आस्था का सैलाब सा उमड़ा नजर आया। इसके साथ ही शहर के सभी शिव मंदिरों में भी भारी संख्या में श्र(ालुओं ने पहुंकर महादेव का पंचामृत अभिषेक किया। एक तरफ जहां शिव मंदिरों में अभिषेक चल रहा था, तो दूसरी ओर डाक कांवडों का शोर कौतूहल पैदा कर रहा था।


महाशिवरात्रि पर गुरूवार जिले भर में शिव मंदिरों और शिवालयों में महादेव का अभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में भक्तों में लंबी कतारें लगी रहीं। लाखों श्र(ालुओं ने भोले का जलाभिषेक किया। हरिद्वार से गंगा जल लाने वाले कांवड़ियों और व्रत रखने वालों ने ओम नमरू शिवाय और बम बम भोले के उद्घोष के साथ रुद्राभिषेक किया। रविवार रात से ही शिवालयों में श्र(ालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक भी जारी रहा। जिले में दिनभर बम बम भोले, हर हर महादेव के सड़कों और मंदिरों में होते जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। शाम तक भक्तों ने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान कई मंदिरों को रंगीन रोशनी से सजाया गया था। शिव मूर्ति संचालक मण्डल ने भी महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मूर्ति को भव्य साज सज्जा प्रदान कर आकर्षक बनाया था। शिव चैक पर भक्तों की लम्बी कतारों के कारण यहां पर पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रही। शिव चैक की ओर वाली साइड पर यातायात को बेरिकेडिंग करते हुए बन्द कर दिया गया था। यहां पर नावल्टी चैक तक सड़क की एक ही साइड से यातायात का आवागमन कराया गया। इसके साथ ही अंसारी रोड स्थित भौरों के मंदिर पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्र(ालुओं ने गांधी कालौनी स्थित शिव मंदिर पर भी भारी संख्या में पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर बम बम भोले के जयकारे लगाए।

इसके अलावा महाशिवरात्रि पर गुरूवार को भक्तों ने दूध, दही, घृत, शहद, चंदन से अभिषेक कर महादेव की कृपा प्राप्त की। महादेव का दर्शन करने के लिए बुधवार की रात से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा था। श्र(ालु नंगे पांव ही मंदिर पहुंचे थे। हाथों में फूलों की डलिया और लौटे में गंगर जल व दूध लिए भक्त हर हर महादेव का उद्घोष करते रहे। हर कोई प्रभु के दर्शन कर जीवन को धन्य कर लेना चाह रहा था। श्र(ालुओं ने अभ्रक, अबीर, गुलाल, जौ, साठी का चावल, जल, नारियल के जल, केवड़ा, चंदन, काला तिल, कमलगट्टा, दूध, दही, शहद, घी, रोली, गुलाब जल, इत्र, पुष्प, जनेऊ, भांग, शमी पत्र, मंदार पुष्प, भस्म, बेल पत्र, धतूरा से भगवान शिव का पूजन किया। इस दौरान जहां पूरी रात डाक कांवडों की भागमभाग के शोर ने एक कौतूहल पैदा किया, वहीं सवेरे से भी शहर से डाक कांवडों का पूरा जोर शहर में नजर आया। जनपद में सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मंदिरों का दौरा करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये।


महाशिवरात्रि के पर्व पर हालांकि शिवमूर्ति संचालक मंडल द्वारा परंपरागत रूप से जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा की जाने वाली भगवान शिव की आरती का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण उद्यमी समाजसेवी भीमसेन कंसल और शिव मूर्ति संचालक मंडल के प्रबंधक शंकर स्वरूप बंसल द्वारा भगवान शिव की महा आरती की गई। कोरोना काल का हवाला देते हुए शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा महा आरती का आयोजन नहीं किया गया। शिव चैक पर रात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के बाद आनन-फानन में आरती का आयोजन किया गया जिसमें उद्यमी समाजसेवी भीमसेन कंसल व्यापारी नेता संजय मित्तल और शिव मूर्ति संचालक मंडल के प्रबंधक शंकर स्वरूप बंसल द्वारा भगवान शिव की आरती की गई इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महा आरती में भाग लिया।

एसएसपी ने किया शिव चौक का दौरा, धार्मिक स्थलों पर परखी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में जलाभिषेक की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव सवेरे से ही धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े। एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई पुलिस कर्मियों की डियूटी को भी इस निरीक्षक के लिए चेक किया।

गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए शहर से देहात तक शिव मंदिरों पर भारी चहल-पहल रात्रि से ही बन गई थी। आज सवेरे ही एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा महाशिव रात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपदीय क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। कांवड़ डियूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव सुबह सिविल ड्रेस में ही शिव चैक पहुंचे और यहां पर जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कोई भी लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। शिव चैक पर निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने देहात क्षेत्र में भी पहंुचकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्क किया।

शिव चौक पर जलेरी से हुआ शंकर का अभिषेक

मुजफ्फरनगर। फिर से देश के कई हिस्सों में भयानक तरीके से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का भय भले ही भीड़ में नजर नहीं आता हो, लेकिन आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चैक पर शिव मूर्ति का जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए शिव मूूर्ति संचालक मण्डल की ओर से कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। यहां पर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए जलेरी लगाई गयी थी। यह जलेरी दूसरी बार यहां पर नजर आई। पहली बार श्रावण मास की शिवरात्रि के दौरान कोविड संकट में कांवड यात्रा रद्द होने के बाद सीमित संख्या में भक्तों ने शिव मूर्ति पर जलाभिषेक किया था। इसके बाद आज भी यहां पर जलेरी के माध्यम से ही मंदिर के बाहर से ही भक्तों के द्वारा गंगाजल और दूध आदि से अभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। यहां पर श्र(ालुओं को कतार में भी दूरी बनाकर खड़े होने के लिए जागरुक किया जा रहा था।


आंगनबाडी कर्मियों ने धरने पर मनाई महाशिवरात्रि

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आंगनबाडी कर्मचारी संघ द्वारा वेतनमान में वृ(ि, स्मार्ट फोन और अन्य लम्बित मांगों तथा समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर दिये जा रहे सात दिवसीय धरने के अन्तर्गत गुरूवार को महाशिवरात्रि का पर्व भी धरना स्थल पर ही मनाया।

यहां पर संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में आंगनबाडी कर्मचारियों के द्वारा डीएम कार्यालय के समक्ष पिछले तीन दिनों से धरना दिया जा रहा है। आज धरने पर आंगनबाडी कार्यकत्रियां महादेव का व्रत रखकर पहंुची थी। यहां पर कृष्णा प्रजापति के साथ मिलकर आंगनबाडी कर्मचारियों ने भगवान शिव शंकर से प्रार्थना करते हुए सरकार को सद्बु(ि देने की कामना की। इस अवसर पर कृष्णा प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में आंगनबाडी कर्मचारियों से अनेक कार्य लिये जा रहे हैं। उनको हर काम में लगा दिया जाता है। जबकि उनके हितों को लेकर सरकार चिंतित नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सात दिन तक चलाया जायेगा। उन्होंने आंगनबाडी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग करने के लिए आह्नान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा प्रजापति, प्रतिभा त्यागी, संगीता राजपूत, फूलमेश शर्मा, सुधा त्यागी, नीरज त्यागी, रितु चैधरी आदि आंगनबाडी कर्मचारी मौजूद रहीं।

Next Story