undefined

नकली सीमेंट फैक्ट्री के मालिकों की तलाश में जुटी पुलिस

फैक्ट्री के मालिक मुख्य आरोपी राजेश सिंघल निवासी अग्रसेन विहार थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर एवं मुजम्मिल पुत्र अब्दुल रशीद निवासी औरंगाबाद थाना उझारी जिला अमरोहा हैं। दोनो अभी तक फरार हैं।

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पकडे जाने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस उक्त फैक्ट्री के मालिकों की तलाश कर रही है। दोनों अभी तक पुलिस पकड़ से अभी बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि वह भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे

थाना नई मंडी पुलिस ने बीती शाम अल्ट्राटेक, बिरला व एससीसी ब्रान्ड के नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नकली सीमेंट फैक्ट्री का ठेकेदार था। पकड़े गए आरोपी का नाम सद्दाम पुत्र कमाल अहमद निवासी ग्राम हरियाणा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा बताया जा रहा हैं। मौके पर नई मंडी पुलिस ने 1925 कट्टे नकली सीमेंट अल्ट्राटेक, बिरला एवं एसीसी ब्रांड तथा 1840 खाली सीमेंट कट्टे व छानने वाली मशीन, बाल्टी, फावडे, आरा ब्लेड आदि भी बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार इस फैक्ट्री के मालिक मुख्य आरोपी राजेश सिंघल निवासी अग्रसेन विहार थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर एवं मुजम्मिल पुत्र अब्दुल रशीद निवासी औरंगाबाद थाना उझारी जिला अमरोहा हैं। दोनो अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। उक्त दोनों पूर्व में भी छपार इलाके में नकली सीमेंट बनाने के अभियोग में जेल जा चुके है। पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story