undefined

लखनऊ सम्मेलन में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के व्यापारी, नरेश अग्रवाल को किया सम्मानित

राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन मे प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाए।

लखनऊ सम्मेलन में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के व्यापारी, नरेश अग्रवाल को किया सम्मानित
X

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक राष्ट्रीय बैठक लखनऊ मैरियट होटल में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बृजेश शुक्ला द्वारा किया गया। मुजफ्फरनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में राकेश त्यागी, सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, शिवकुमार सिंगल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया गया एवं उनको व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन मे प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाए। व्यापारिक हितों में संघर्ष करने वाले पदाधिकारियों के लिए ही संगठन में जगह व सम्मान है। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश का व्यापारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में लामब( है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को हमेशा प्रमुखता के साथ उठाकर उनको हल कराया गया है। बैठक में संगठन के प्रदेशभर के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Next Story