undefined

रालोद मुखिया चौ अजित सिंह का कोरोना के चलते निधन

रालोद मुखिया चौ अजित सिंह का कोरोना के चलते निधन
X

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन हो गया। 86 वर्षीय अजित सिंह को कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका आज निधन हो गया।

पीजेंट वेलफ़ेयर एसोसिएसन के प्रमुख नेता अशोक बालियान व सुभाष चौधरी ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे चौधरी अजित सिंह गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे।जहाँ आज उनका निधन हो गया है। चौधरी अजित सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Next Story