undefined

बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान

बिहार चुनाव तीन चरणों में होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी।

बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान
X

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार चुनाव तीन चरणों में होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी।

पहले फेज में 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर और तीसरे फेज के लिए 78 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। बिहार में 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। इसमें महिला वोटर की संख्या 3 करोड़ 39 लाख है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होंगे। पहले चरण में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलो, दूसरे चरण में इन जिलों में बोधगया सहित 7 जिले जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में, तीसरे चरण में तथाउत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में और आखिरी चरण में पटना सहित बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज और सीवान में चुनाव होंगे।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से एक बार में एक साथ पांच से ज्यादा लोग किसी के घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी कैंपेन के दौरान पब्लिक गैदरिंग्स में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार पार्टियों और उम्मीदवारों को वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा। कोरोना की वजह से बड़ी- बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी। इसके अलावा, नाॅमिनेशन के दौरान किसी भी उम्मीदवार के साथ दो से अधिक गाड़ियां नहीं जा सकतीं।

चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि इस बार वोटिंग का समय बढ़ाया जाएगा। बिहार चुनाव में वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है। यानी सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। हालांकि, नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसा नहीं होगा। इसके अलावा, कोरोना मरीज अंतिम के घंटे में वोट डाल पाएंगे। चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी। इसके अलावा, चुनाव के दौरान 46 लाख से अधिक मास्क, साथ लाख हैंडि सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे। साथ ही बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं।

Next Story