undefined

नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद, नायक घायल

शहीद की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। वहीं घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है।

नौशहर सेक्टर में पाक गोलाबारी में सेना का हवलदार शहीद, नायक घायल
X

राजौरी। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए सीमा पर गोलाबारी की। राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद जबकि एक अन्य घायल हो गया है। शहीद की पहचान हवलदार पाटिल संग्राम शेखर निवासी कोहलापुर महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। वहीं घायल दूसरा जवान नायक रैंक का है। घायल जवान को राजौरी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गोलाबारी का यह सिलसिला आज तड़के शुरू हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चैकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार के गोले दागे। गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने हवलदार शेखर को शहीद घोषित कर दिया। वहीं भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Next Story