undefined

महिला के घर मे घुसकर छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पार्षद गिरफ्तार

आरोप है कि तेलवाना ने बुधवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

महिला के घर मे घुसकर छेड़छाड़, आरोपी भाजपा पार्षद गिरफ्तार
X

मुंबई। मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के मुरबाड से नगर सेवक (पार्षद) नितिन तेलवाना को महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तेलवाना को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया। छेड़छाड़ की कथित घटना बुधवार (3 फरवरी) की बताई जा रही है। आरोप है कि तेलवाना ने बुधवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इस मामले में उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीजेपी नेता नितिन तेलवाना के खिलाफ आईपीसी धारा 452, 354, 354, 506-।, और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story