undefined

किसानों का ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम करेंगे

दिल्ली के पासी पहुंचे पंजाब-हरियाणा और यूपी के किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। किसान आंदोलन के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे किसानों ने बुराडी मैदान में प्रदर्शन से इंकार करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अब वे मेन हाईवे जाम करेंगे।

किसानों का ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम करेंगे
X

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध के चलते दिल्ली सीमा पर डटे किसानों ने बुराडी मैदान पर प्रदर्शन से इंकार करते हुए दिल्ली के मुख्य हाईवे को जाम करने का फैसला किया है। इसके बाद फिर से टकराव के हालात पैदा हो सकते हैं। मेन हाईवे जाम करने की खबर से दिल्ली पुलिस के अफसरों में खलबली मच गई हैं।

दिल्ली के पासी पहुंचे पंजाब-हरियाणा और यूपी के किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। किसान आंदोलन के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे किसानों ने बुराडी मैदान में प्रदर्शन से इंकार करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अब वे मेन हाईवे जाम करेंगे। ट्रैक्टर-ट्राॅली और गाड़ियों से दिल्ली आ रहे कई किसानों के संगठन शंभु बाॅर्डर पहुंचे थे। पुलिस ने किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। इसके जवाब में किसानों ने कहा कि हम दिल्ली के मेन हाईवे जाम कर आवाजाही बंद करें। किसानों का कहना है कि जैसा उनकी कमेटी कहेगी किसान वही करेंगे। हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर भारी फोर्स तैनात है। किसानों की तादाद बढने और स्थिति बिगडने की आशंका के चलते पुलिस की परेशानी बढ गई है। बल प्रयोग और समझाने बुझाने की कोशिशों के बावजूद किसान पीछे लेने को तैयार नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दावा किया कि दिल्ली आने वाले पूंजीपतियों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है, जबकि किसानों के आने पर रास्ते खोदे जा रहे हैं। पुलिस द्वारा किसानों पर हो रही लाठीचार्ज की राहुल और प्रियंका गांघी ने कड़ी निंदा की। राहुल गांधी ने एक सुरक्षाकर्मी द्वारा किसान पर लाठी भांजने संबंधी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, श्श्बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो जय जवान जय किसान का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खघ्लिाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक है।

Next Story