undefined

अजीबोगरीबः पति ने दहेज लेने से किया मना तो पत्नि ने ससुराल जाने से किया इंकार

अजीबोगरीबः पति ने दहेज लेने से किया मना तो पत्नि ने ससुराल जाने से किया इंकार
X

भोपाल। हमारे देश मे दहेज लेना गैरकानूनी है। परंतु फिर भी यह रस्म खुलेआम निभाई जाती है। वही ऐसे भी परिवार होते है जो दहेज नही लेते है। इसी के बीच एक अजीबोगरीब खबर भोपाल से सामने आई है जहां पर दुल्हे के द्वारा दहेज के सामान को लेने से मना करने पर दुल्हन ने अपनी ससुराल जाने से मना कर दिया। इस मामले को देखकर सब हैरान है। दुल्हन तीन माह से अपनी ससुराल नही गई है। उसने साफ तौर पर कह दिया है कि जब तक दुल्हे पक्ष के लोग दहेज का सामान नही लेगे वह उनके साथ नही जाएगी। यह मामला भोपाल स्थित पॉश कालोनी का बताया जा रहा है। जिनकी शादी गत 14 फरवरी 2021 को संपन हुई थी, परन्तु उसके बाद से दुल्हन अपने ससुराल नही गई। वही शादी मे दुल्हन पक्ष न अपनी मर्जी से दुल्हे को कार के साथ ही ओर भी कई कीमती सामान दिया था, परंतु लडके वालो ने उसे लेने से साफ मना कर दिया। यह होता देख लडकी भी जिद पर अड गयी कि जब तक वे दहेज का सामान स्वीकार कर अपने घर ले जाए नही तो वह मायके से नही जाएगी। जब पति अपनी पत्नि को समझाने मे असमर्थ हो गया तो उसने कोर्ट मे हिन्दु एक्ट की धारा 9 क तहत परिवाद दायर किया है। जिससे कोर्ट के द्वारा वह अपनी पत्नि को अपने घर ले जा सके। जिसमे कोर्ट मे सुनवाई जारी है।

Next Story