काला कानून लाकर अन्नदाता पर डंडे चलवा रही सरकारः राहुल
राहुल गांधी ने किसानों के लिए स्पीक अप फाॅर फार्मर्स कैंपेन शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने डेढ़ मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया।
X
नयन जागृति30 Nov 2020 7:48 AM GMT
नई दिल्ली। तीन कृकृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के बीच राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने किसानों के लिए स्पीक अप फाॅर फार्मर्स कैंपेन शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने डेढ़ मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए- पहले काले कानून, फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी स्पीक अप फाॅर फार्मर्स कैंपेन के माध्यम से जुड़िए।
Next Story