undefined

सपा उम्मीदवार के साथ दिग्विजय के आॅडियो से सियासी तूफान

दिग्विजय सिंह के कथित वायरल आॅडियो पर मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार रोशन मिर्जा ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को उपचुनाव से हटने से मना कर दिया और कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे।

सपा उम्मीदवार के साथ दिग्विजय के आॅडियो  से सियासी तूफान
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग से पहले एक आॅडियो वायरल होने के बाद सियासी तूफान खडा हो गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें फोन करके आगामी उपचुनाव से हटने और पार्षद का टिकट देने का लालच दिया।

इस पूरे प्रकरण का आॅडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सियासी तूफान मचा है। दिग्विजय सिंह के कथित वायरल आॅडियो पर मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार रोशन मिर्जा ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को उपचुनाव से हटने से मना कर दिया और कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे। वायरल आॅडियो को लेकर भाजपा नेता लोकेंद्र मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह चुनाव के आखिरी चरण में अपने बिल से बाहर आ गए हैं। वह लोकतंत्र में नहीं बल्कि प्रबंधन में विश्वास करते हैं।

Next Story