रालोद के राष्ट्रीय सम्मेलन में जयंत के सिर बंधी पगड़ी
मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद अमीर आलम खां सहित सभी विधायक और वरिष्ठ नेता रहे शामिल
मुजफ्फरनगर। नई दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज सांसद चैधरी जयन्त सिंह को सर्वसम्मति से एक बार फिर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा परम्परा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही जयंत चैधरी ने पार्टी के नेताओं के साथ आगामी दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलन की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की।
रालोद ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से पार्टी विधायक और संगठन पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ नेतागण मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। 12 फरवरी को रालोद के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय चैधरी अजीत सिंह की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्र(ांजलि पेश कर सप्ताह भर किसान हित में किए गए उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया था। राष्ट्रीय लोक दल 12 से 19 फरवरी तक समरसता सप्ताह मना रहा है। जिसके तहत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों को पार्टी नीतियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी बीच नई दिल्ली के काॅन्स्टीट्यूशन क्लब आॅफ इंडिया एनेक्सी हाॅल में रालोद राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरनगर से पार्टी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही पार्टी के पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, युवा रालोद के अध्यक्ष व विधायक चंदन सिंह चैहान, विधान मंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान, विधायक अनिल कुमार, विधायक मदन भैया के अलावा जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा नेतागण भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल रहे।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी को सर्वसम्मति से एक बार फिर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा परम्परा के अनुरूप पगड़ी पहनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई... @jayantrld #ChaudharyJayantSingh#RLD pic.twitter.com/fc9P6fbGpc
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) February 14, 2023
जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि जयंत चैधरी पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी की परम्परा के अनुसार सर्वसम्मति से उनको पगड़ी पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनको इस संबंध में शुभकामनाएं देते भी नजर आये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारी आगे की रणनीति तय करने के लिए चर्चा में शामिल रहे। सम्मेलन में जिले के पार्टी विधायकों सहित पूर्व विधायक, मौजूदा पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारियों सहित पार्टी के 250 नेता जनपद से प्रतिभाग किया। रालोद के राष्ट्रीय सम्मेलन में किसान हित में किए जा रहे आंदोलनों की रणनीति तैयार पर भी चर्चा की गयी।