कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंह

विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर भाजपा ने जिले में लगाई किसान-मजदूर ग्राम चौपाल

मुज़फ्फरनगर। जनपद के ग्राम कूकड़ा में विकसित भारत दृजी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा और आक्रामक हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस और सपा का पूरा राजनीतिक इतिहास जनता को गुमराह करने, झूठ फैलाने और केवल सत्ता के लिए समाज को बांटने का रहा है। इन दलों ने जब-जब शासन किया, तब-तब गांव, किसान और मजदूर को केवल वोट बैंक समझा गया, जबकि भाजपा ने उन्हें विकास का भागीदार बनाया है।

कार्यक्रम से पूर्व नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह का भव्य स्वागत किया। उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जो इस बात का प्रतीक था कि भाजपा की राजनीति अब सत्ता के गलियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की गलियों से निकलकर देश का भविष्य गढ़ रही है। सभा को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस आज विकास पर सवाल इसलिए उठा रही हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक सत्ता में रहकर गांवों को बदहाली, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के हवाले किया, वे आज भाजपा के कामों से घबराकर झूठ का सहारा ले रहे हैं। विकसित भारत दृ जी राम जी योजना उन सभी दलों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो यह दावा करते हैं कि भाजपा गरीब और मजदूर के लिए काम नहीं करती।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों के कायाकल्प की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई देगा। अब गांवों में केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर दुकानें, सार्वजनिक भवन, बारात घर, नालियां, स्ट्रीट लाइट और आधारभूत संरचना खड़ी होगी। मजदूरों को पहले से अधिक दिनों का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा और किसानों को कृषि से जुड़े कार्यों का सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें:  मथुरा हत्याकांड: चचेरे भाई ने रची साजिश, पत्नी को मरा समझकर झाड़ियों में फेंका

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार, बिचौलियों और फर्जीवाड़े का पूरी तरह अंत होगा और यदि किसी कारणवश भुगतान में देरी होती है तो मजदूर को ब्याज सहित भुगतान मिलेगा, जो भाजपा सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाता है। अरुण सिंह ने कहा कि यह योजना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि मेहनतकश गरीब, किसान और श्रमिक का अधिकार है। भाजपा की सोच यह है कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव मजबूत होंगे और गांव तभी मजबूत होंगे जब वहां का किसान और मजदूर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनेगा। यही कारण है कि भाजपा काम की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस और सपा केवल झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास करती हैं।

इसके पश्चात मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का सबसे मजबूत माध्यम जी राम जी योजना है और यह योजना आने वाले समय में ग्रामीण भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और वह दोबारा उन ताकतों को मौका नहीं देगी जिन्होंने दशकों तक केवल भाषण दिए और देश को पीछे धकेलने का काम किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प और जी राम जी योजना को हर गांव तक पहुंचाने के दृढ़ निश्चय के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मालिक, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, जितेन्द्र कुछल, मण्डल अध्यक्ष अमित शास्त्री, हरेंद्र पाल, पंकज महेश्वरी, सुधीर आर्य, अशोक मलिक, सभासद प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज वाल्मिकी, ललित कुमार, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, चेयरमैन शंकर सिंह भोला, सुनील दर्शन, पूर्व चेयरमैन ओम सिंह, विशाल खोकर, पूर्व प्रधान अशोक सहावली, प्रधान देवेन्द्र चौधरी, मोंटी राठी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मथुरा हत्याकांड: चचेरे भाई ने रची साजिश, पत्नी को मरा समझकर झाड़ियों में फेंकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ऊँचा गांव में गुरु गोरखनाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन संपन्न

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबलीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »