थाना देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी के इरादे से जा रहे शाकिर उर्फ गोलू गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं गोकशी, चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात 21/22 सितम्बर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक देवबंद मय पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम बीबीपुर के जंगलों में गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबा मासूम बालक, मौत से परिवार में कोहराम

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायलावस्था में पकड़ लिया गया। अन्य दो बदमाश अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान शाकिर उर्फ गोलू पुत्र असगर निवासी वक्फ दारुलूम खान खा, थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शाकिर पर गोकशी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी समेत कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  एमएलसी चुनावः मुजफ्फरनगर के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *