नगरपालिका में में तकरार-ईओ डॉ. प्रज्ञा ने लेखाकार व दो लिपिकों को भेजा नोटिस

वेतन जारी करने के आदेशों की अवहेलना का प्रीति रानी पर लगा आरोप, मांगा जवाब

ईओ ने टैक्स बिलिंग कैश काउंटर और जन्म मृत्यु पटल करने पर लिपिकों को नोटिस भेजा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के परिपेक्ष्य में शुरू हुई काम बंद बेमियादी हड़ताल को लेकर अब अफसरों के बीच ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा और लेखाकार प्रीति रानी के बीच कार्यालय में हड़ताल नोटिस के निस्तारण को लेकर दिए गए आदेशों की अवहेलना के आरोपों के साथ तीखी बहस हुई, जो एक गहरी तकरार तक पहुंच गई। ईओ ने लेखाकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है तो वहीं टैक्स विभाग का कैश काउंटर बंद करने और जन्म मृत्यु पटल पर काम नहीं करने के कारण दो लिपिकों को भी नोटिस भेजा गया है।
नगरपालिका परिषद् में कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों का वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन लेखाकार ने आदेशों की अवहेलना की और जवाबदेही से बचने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर ईओ ने लेखाकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, टैक्स काउंटर और जन्म-मृत्यु पटल बंद करने पर संबंधित लिपिकों को भी कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया।
डॉ. प्रज्ञा ने कहा कि 12 सितम्बर को कर्मचारियों के संगठन की ओर से प्रस्तुत पत्र पर उन्होंने वेतन जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन गंभीरता न दिखाने की वजह से मामला हड़ताल तक पहुंच गया। उनका आरोप है कि लेखाकार ने कार्यालय में अभद्रता की और आदेश मानने से इनकार कर दिया। उधर, लेखाकार प्रीति रानी का कहना है कि उन्हें वेतन जारी करने का कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ ने उन्हें अपमानित किया, जबकि उन्होंने पत्र को कार्यवाहक टीएस पारूल यादव को अग्रेषित कर दिया था।
इसी को लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लेखाकार प्रीति रानी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसमें उन्होंने उन पर आदेशों की अवहलेना करने और कार्यालयों में आकर पत्रकारों के समक्ष ही उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए जवाब मांगा गया है। वहीं ईओ द्वारा टैक्स विभाग के गृहकर कैश काउंटर को बंद करने पर लिपिक अभिषेक उटवाल और जन्म मृत्यु सर्टिफिकेट काउंटर को बंद करने पर लिपिक राजीव वर्मा को भी नोटिस भेजकर आरोप लगाया कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर राजस्व का नुकसान कराया और जनता को परेशान किया गया, इस पर भी जवाब मांगा गया है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में हड़ताल के चलते नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है और विवाद पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तक तो पहुंच गया है,अब जिलाधिकारी तक पहुंचने की स्थिति में है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 171 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, चार गिरफ्तार, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्तपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदलेवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के

Read More »