मुजफ्फरनगर के उद्योगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कपिल देव अग्रवाल

बिन्दल पेपर मिल के उद्योगपतियों के साथ कालिदास मार्ग पर हुई सीएम योगी संग मुलाकात, औद्योगिक विकास व समाधान पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर के उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।
लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा के विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। बैठक के दौरान मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित उद्योग बिन्दल पेपर मिल लिमिटेड के उद्योगपति राकेश बिंदल एवं अंकुर बिंदल भी उपस्थित रहे। उद्योगपतियों ने कच्चे माल की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, पर्यावरण संबंधी स्वीकृतियों तथा औद्योगिक नीतियों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक प्रमुख औद्योगिक जनपद है, जहां कागज, चीनी, स्टील और अन्य लघु व मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन उद्योगों के सशक्त होने से न केवल क्षेत्रीय विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के उपरांत उद्योग प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से मुजफ्फरनगर के उद्योगों को नई दिशा और गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  BIG DEAL-काऊ सेंचुरी में चिकित्सीय सेवा देगा इंडसइंड बैंक  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसे

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायलपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम

Read More »