महात्मा टिकैत को भारत रत्न सम्मान दे मोदी सरकारः धर्मेन्द्र मलिक

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने महेंद्र सिंह टिकैत की जन्म जयंती पर किया नमन, उठाई सम्मान की बात

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आज शाकुंतलम कॉलोनी आवास विकास में एक किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जन्म जयंती मनाई गई। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन शहजाद राव नगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एक व्याख्यान माला के माध्यम से किसान मसीहा को याद किया गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज के दिन टिकैत सहाब ने इस पृथ्वी लोक पर जन्म लिया और संघर्ष एवं नीतियों के माध्यम से किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज बनने का कार्य किया। किसानों में चेतना का शंखनाद करने वाले चौधरी टिकैत को किसान वर्ग में चेतना लाने के लिए भारत सरकार ाारत रत्न देने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि यह मांग किसानों के सम्मान की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान बिरादरी को ही एक मंच पर खड़ा नहीं किया, बल्कि सामाजिक क्रांति के लिए जाट समुदाय की सभी खाप को एकजुट कर उनके सहयोग से किसानों की समस्याओ को सभी सरकार को बताने का कार्य किया। किसानों के अंदर अपनी बात कहने का हौसला और शक्ति महेंद्र सिंह टिकैत ने ही पैदा की है। आज देश में बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है जो नीति निर्धारण में हस्ताक्षेप रखता हो। आज हम उन महान आत्मा को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से शहजाद राव, दुष्यंत मलिक, नौशाद मलिक, अरमान, शाहनूर अली अशोक कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत को पुष्प अर्पित करते हुए उनके संघर्ष को याद किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन

Also Read This

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरीआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र

Read More »

गोकशी केस में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गय्यूर पुत्र सज्जाद उर्फ सादा निवासी ग्राम सोहनचिड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में

Read More »