PM मोदी का AI जनरेटेड वीडियो वायरल; कांग्रेस–भाजपा में तीखी राजनीतिक टक्कर

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया। 6 सेकेंड के इस वीडियो में PM मोदी को चायवाला के रूप में दिखाया गया है। वीडियो में उनके हाथ में चाय की केतली और गिलास नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में ‘चाय बोलो, चाय चाहिए’ जैसी आवाज सुनाई देती है। रागिनी नायक ने वीडियो के साथ लिखा— “अब ई कौन किया बे।”

भाजपा ने इस वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले एक कामगार प्रधानमंत्री का अपमान करती रही है और यह वीडियो उसी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी प्रधानमंत्री की पृष्ठभूमि और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणियां की हैं, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल एंट्री टोल टैक्स में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी

वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति भी गर्मा गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार सभ्य राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ रही है और यह वीडियो उस श्रृंखला का नया उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति अनादर बताया।

इसे भी पढ़ें:  उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सुनवाई शुरू

दिलचस्प बात यह है कि रागिनी नायक का यह वीडियो पोस्ट भाजपा द्वारा जारी एक अन्य AI जनरेटेड वीडियो के 12 घंटे बाद सामने आया। भाजपा ने अपने X हैंडल से एक AI वीडियो शेयर किया था जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बातचीत करते दिखाया गया है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच सीएम और पीएम पद को लेकर काल्पनिक बहस दिखाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  सोना-चांदी में अचानक पलटी बाज़ार की चाल, चांदी ₹25 हजार टूटी, सोना भी फिसला

दोनों ओर से AI आधारित राजनीतिक सामग्री के आने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चुनावी आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चुनावी माहौल में AI जनरेटेड वीडियो और डीपफेक सामग्री का उपयोग राजनीतिक संघर्ष को और अधिक गरमा सकता है।

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में दोघट कट की मांग तेज, गडकरी से मिले नरेश टिकैतपुलिस का कहना है कि आरोपी ने

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनामवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  GST सुधार से शेयर बाजार में तेजी | Sensex और Nifty

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »