रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोश

छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिलकर संघ पदाधिकारियों की वार्ता, कहा-सम्मान से कोई समझौता नहीं

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में शिक्षक समाज की गरिमा और सम्मान से जुड़े एक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रालोद नेताओं द्वारा छोटूराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संग की गई अभद्रता, गाली गलौच और हाथापाई की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें गंभीर विचार-विमर्श के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से भेंट करते हुए रालोद नेताओं की हरकत की निंदा करने के साथ ही स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक के सम्मान के साथ संघ कोई समझौता नहीं करेगा। संघ ने लड़ाई का ऐलान किया, लेकिन प्रधानाचार्य ने इस लड़ाई में स्वयं ही निष्पक्ष कार्रवाई कराने की बात कही, जिस पर संघ ने अभी निर्णय स्थगित कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार को सरदार पटेल जयंती पर सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव के आने से पूर्व कॉलेज गेट पर रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान की कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रालोद प्रदेश सचिव और उनके चालक को जब यह बताया गया कि यहां मंत्री कपिल देव आ रहे हैं तो मंत्री का नाम लेकर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के साथ प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह की कहासुनी हुई तो शिक्षकों और रालोद नेताओं के बीच धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी को लेकर एक सियासी तनाव बना हुआ है।

संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की प्रातः 9 बजे सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की कोर कमेटी की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने गंभीरता से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि छोटू राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मलिक से वार्ता की जाएगी ताकि हाल ही में घटी घटना पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 10 बजे संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानाचार्य योगेंद्र मलिक से मुलाकात की। वार्ता के दौरान प्रधानाचार्य ने अत्यंत सहनशीलता, विवेक और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संघ को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई अपने स्तर पर की जाएगी। संघ पदाधिकारियों द्वारा दिखाये गये समर्थन को लेकर प्रधानाचार्य ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवाद शिक्षक समाज की गरिमा, समाधान और सौहार्द की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि छोटू राम इंटर कॉलेज में घटित घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा सम्मानित अध्यापकों के साथ की गई बदतमीज़ी और अभद्रता ने पूरे शिक्षक समाज की आत्मा को झकझोर दिया है। डॉ. कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि शिक्षक समाज अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारा संयम हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति है, लेकिन यदि किसी ने शिक्षक के सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश की, तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मूकदर्शक नहीं रहेगा। फिलहाल मामले में आंदोलन के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0ः एंटी-रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियानपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमलावहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सपा जिलाध्यक्ष पर हमला, महावीर चौक पर करणी सेना

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »