1190016586

जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की इच्छा रखने वाले युवक-युवती ने परिवारों के विरोध से आहत होकर जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतकों की पहचान बिश्नाह निवासी कर्ष भगत (26) और मीरां साहिब की मधुबाला (25) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  आज से एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल

परिवारों के विरोध से टूटा सपना

दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी कर साथ जीवन बिताना चाहते थे। लेकिन परिवार और समाज की पुरानी सोच उनके रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने अपने-अपने परिजनों को मनाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने साथ जीने के बजाय साथ मरने का आत्मघाती कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  Supreme Court vs WhatsApp: ‘संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए’, Meta को कड़ी फटकार

अर्चना एक्सप्रेस के आगे लगाई छलांग

घटना बाड़ी ब्राह्मणा में रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। बताया जाता है कि खुदकुशी से पहले दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास घूमते रहे। शाम ढलते ही जैसे ही जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस आती दिखी, दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पलक झपकते ही दोनों की मौत हो गई। रविवार शाम को दोनों के शव बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रतनू चक इलाके में पिलर नंबर 91 के पास पड़े मिले।

इसे भी पढ़ें:  सेना के अफसर ने स्पाइसजेट कर्मियों को पीटा – एक की रीढ़ टूटी, दूसरे का जबड़ा

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। देर रात तक परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article