undefined

भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव के बाद तनाव

कई कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी पथराव में घायल हुए। प्रशासन ने फिलहाल वोटिंग रुकवा दी है। घटना के बाद तनाव है।

भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव के बाद तनाव
X

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की तिर्वा शाखा के चुनाव में वोटिंग के लिए जाते सदस्यों की पर्ची फाड़ने के आरोप लगाने को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड को भगाया। कई कार्यकर्ताओं के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी पथराव में घायल हुए। प्रशासन ने फिलहाल वोटिंग रुकवा दी है। घटना के बाद तनाव है।

कन्नौज में एलडीबी चुनाव को लेकर 26 अगस्त का भी सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत और पथराव हुआ था। आज मतदान के दौरान कुछ वोटरों की पर्ची छीन कर फाड़े जाने का आरोप लगाए जाने के बाद एक बार फिर सपा समर्थकों ने विरोध जताया और प्रशासन पर पक्षपात व फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ता वहां धरने पर बैठ गए। तभी वहां पहुंचे भाजपा समर्थकों के आ जाने से दोनों गुटों में टकराव के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने लाठियं फटकार कर स्थिति को काबू में किया। प्रशासन ने विवाद चलते वोटिंग रोक दी।

Next Story