पूर्व प्रधान की हत्या के बाद वाराणसी के गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव रद्द
पप्पू यादव इंद्रपुर गांव का पूर्व प्रधान था। वर्तमान में उसकी पत्नी ममता यादव गांव की प्रधान थी और इस बार पप्पू ने खुद चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था।

X
Rishiraj Rahi11 April 2021 6:41 PM IST
वाराणसी। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी और पूर्व प्रधान की हत्या के बाद जिले के पिंडरा के इंद्रपुर गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव नहीं कराने का फैसला लिया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंद्रपुर गांव के पूर्व प्रधान पप्पू यादव की शनिवार रात लगभग नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पप्पू यादव इंद्रपुर गांव का पूर्व प्रधान था। वर्तमान में उसकी पत्नी ममता यादव गांव की प्रधान थी और इस बार पप्पू ने खुद चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था। वह ग्राम सभा मे अपना चुनाव प्रचार कर रहा था तभी अचानक उसे फोन कर घर के पास ही स्थित एक बगीचे के पास बुलाया गया और ने उस पर गोली चला दी थी। उसकी मौत हो गई।
Next Story