undefined

कुशपुरी का पंजाबी समाज ने किया अभिनंदन

कुशपुरी का पंजाबी समाज ने किया अभिनंदन
X

सहारनपुर । सदर विधानसभा के पुंवरका रोड पर स्थित एक होटल में विधानसभा प्रभारी सहारनपुर देहात और प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुश पुरी का सम्भाल परिवार द्वारा अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर सम्भाल सभा अध्यक्ष सुपनीत सिंह, दलीप अरोरा, पार्षद विराट कोहली आदि द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में सम्भाल परिवार के वरिष्ठ लोग, सीनियर सिटीजन सोसाइटी के वरिष्ठ लोग, उद्योगपति और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्भाल परिवार की ओर से कुश पुरी जी को सहारनपुर के उद्योगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

कुश पुरी ने अपने संबोधन में सम्भाल परिवार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी - भूरी प्रशंसा की और उन्होंने संभाल परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी कि वह इसी प्रकार आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्भाल परिवार समाज को जोड़ने का काम कर रहा है और पंजाबियत के असली तत्वज्ञान पर काम कर रहा है और सभी समाजों को साथ लेकर चल रहा है। अभिनंदन समारोह में संभाल परिवार द्वारा उद्योगों की समस्याओं को जोड़कर इस कार्यक्रम को एक नई सार्थकता दे दी है।

कुश पुरी ने आगे कहा कि वह उनके द्वारा उद्योग से संबंधित जो विषय उनके समक्ष उठाए गए हैं उन्हें वह अपने स्तर से राज्य सरकार व संगठन के समक्ष रखेंगे जिससे कि सहारनपुर के उद्योगों को विकास की एक नई गति दी जा सके। होजरी उद्योग को ODOP में शामिल कराने के संबंध में उन्होंने बोलते हुए कहा कि वह इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे और प्रयास करें कि होजरी उद्योग भी सहारनपुर के ODOP में शामिल हो जाए क्योंकि यह एक बड़ी संभावना का क्षेत्र है और इसमें निर्यात में भी काफी संभावनाएं हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के.एल.अरोरा जी का भी सम्मान व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया बी.जे.पी महानगर के अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर के महामंत्री शीतल विश्नोई, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, महानगर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सम्भाल सभा के अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने कुश पुरी एवं के.एल. अरोरा का इस कार्यक्रम में आने के लिए और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उनका आभार जताया और आशा व्यक्त की कि उन के माध्यम से सहारनपुर और समाज दोनों के विकास को गति मिलेगी कार्यक्रम का संचालन सम्भाल सभा के महामंत्री श्री संजीव शर्मा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी, वरिष्ठ नागरिक व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Next Story