undefined

अखिलेश यादव के मौसा और प्रियंका की पोस्टर गर्ल हुए भाजपाई

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। आज अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता, प्रियंका गांधी वाड्रा की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य और नितिन अग्रवाल सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, कल ही मुलायम सिंह की बहू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।

Next Story