undefined

मुरलीधर कृष्ण का मुखौटा लगाकर मुस्लिम परस्त छवि को धो देंगे अखिलेश!

सपा ने सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है।

मुरलीधर कृष्ण का मुखौटा लगाकर मुस्लिम परस्त छवि को धो देंगे अखिलेश!
X

लखनऊ। सपा पर मुस्लिम परस्त पार्टी का ठप्पा उतारने के लिए अखिलेश यादव अगले विधानसभा चुनाव में भगवान कृष्ण का मुखौटा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सपा ने सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है।

समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश यादव पर बनाया गया, जो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है उसके बोल हैं, मुरलीधारी कृष्ण बदलकर वेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर जारी इस वीडियो में अखिलेश सरकार की द्वारा शुरू की गई योजनाओं की भी झलक दिखाने के साथ जनता से लुभावने वादे किए गए हैं। यही नहीं, यही भी बताया गया है कि सपा सरकार के आने से शिक्षा, किसान और अन्य सुविधाओं की स्थिति बेहतर हो जाएगी। अखिलेश यादव लगातार सूबे की सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले को लेकर ट्वीट किया, 'भाजपा का छलावा' बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक! आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वो 'भ्रष्टाचार' का नाम बदल सकते और 'झूठ' के रंग भी। आज दुनियाभर की आस्थावान जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।ये भाजपा का भावात्मक भ्रष्टाचार है।

Next Story