undefined

बुर्कानशीं बदमाशों ने की दिनदहाड़े दारोगा की पत्नी से लूट

योगीराज में सर्वाधिक एनकाउंटर करने के मामले में यूपी में अव्वल बने मेरठ जोन के जनपद मेरठ में पुलिस वालों के परिजन ही सुरक्षित नहीं है। एक आटो में दरोगा जी की पत्नी से ही लूट हो गयी तो हड़कम्प मचा रहा।

बुर्कानशीं बदमाशों ने की दिनदहाड़े दारोगा की पत्नी से लूट
X

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बुर्का पहने बदमाशों ने चलते ऑटो में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर की पत्नी को लूट लिया। तमंचा और छुरा दिखाकर बदमाशों ने लूटपाट की। महिला को हापुड़ अड्डा चैराहा जैसे व्यस्ततम स्थान पर उतारकर बदमाश फरार हो गए।

टीपीनगर क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित सिद्धार्थपुरम निवासी सोनम रानी के पति वीरपाल सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह एटा जिले के थाना बागवाला पर तैनात हैं। सोनम उनसे मिलकर शाम करीब साढ़े सात बजे रोडवेज बस से सोहराब गेट डिपो पर उतरीं। घर जाने के लिए उन्होंने ऑटो किया।

सोनम के अनुसार, ऑटो में ड्राइवर सहित कुल पांच यात्री थे। इसमें दो ने बुर्का पहन रखा था। दिन ढल चुका था। ऑटो में बुर्कानशी महिलाएं देखकर सोनम इसमें सवार हो गईं। गांधी आश्रम के पास बुर्का पहने यात्रियों ने सोनम की गर्दन पर छुरा सटा दिया। उन्होंने मुंह से पर्दा हटाया तो वह दोनों पुरुष थे। सामने सीट पर बैठे तीन में से एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। अन्य बदमाशों ने सोनम से बैग छीन लिया। उसमें रखे 25,600 रुपये, एक जोड़ी पाजेब और पांच ग्राम सोने के जेवरात निकाल लिए। सोनम ने बताया, बदमाशों ने उन्हें हापुड़ अड्डा चैराहा के पास उतार दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और बेगमपुल की तरफ फरार हो गए। इसके बाद पुलिस में हड़कम्प मच गया। सोनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Next Story