undefined

जयंत से मिले चंदन, मिशन-2024 पर हुई चर्चा

रालोद में युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित होने के उपरांत दिल्ली पहुंचे मीरापुर विधायक ने जताया मुखिया का आभार।

जयंत से मिले चंदन, मिशन-2024 पर हुई चर्चा
X

मुजफ्फरनगर। समाजवादी के रास्ते रालोद में जाकर जिले के सबसे युवा विधायक के रूप में विधानसभा पहुंचे चंदन सिंह चैहान ने राष्ट्रीय लोकदल में युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी के मुखिया सांसद जयंत चैधरी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की और इस जिम्मेदारी को सौंपने के लिए आभार प्रकट किया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में सपा रालोद गठबंधन में सपा नेता चंदन सिंह चैहान को रालोद के टिकट पर मीरापुर सीट से चुनाव लड़ाया गया था, इस चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए भाजपा से सीट छीनी और जिले में सबसे युवा विधायक बने। उनके दादा बाबू नारायण सिंह सूबे के डिप्टी सीएम रहे और चै. चरण सिंह के साथ रहकर राजनीतिक की, तो वहीं उनके पिता स्व. संजय सिंह चैहान बिजनौर से सांसद रहे और मुलायम सिंह के साथ ही चै. अजित सिंह के साथ राजनीतिक सफर पर चले। अब चंदन सिंह चैहान ने भी सपा और रालोद के राजनीतिक पारिवारिक परम्परा को आगे बढ़ाया। विगत दिनों रालोद के अध्यक्ष सांसद जयंत चैधरी ने विधायक चंदन सिंह चैहान को खतौली उपचुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का तोहफा देते हुए उनको रालोद युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। मनोनयन के बाद गत दिवस चंदन सिंह चैहान ने दिल्ली जाकर जयंत चैधरी से उनके आवास पर मुलाकात की और पदीय दायित्व सौंपने के लिए आभार जताया। चंदन ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान जयंत चैधरी के साथ उनकी मिशन 2024 और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

Next Story