undefined

किसान ने 10 बीघा फसल पर चला दिया ट्रैक्टर

किसान आंदोलन के समर्थन के साथ ही सरकार की किसान ओर खेती के प्रति अनदेखी से दुखी किसान ने आज अपनी 10 बीघा भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टरचलाकर उसको नष्ट कर दिया।

किसान ने 10 बीघा फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
X

शामली। किसान आंदोलन के समर्थन के साथ ही सरकार की किसान ओर खेती के प्रति अनदेखी से दुखी किसान ने आज अपनी 10 बीघा भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टरचलाकर उसको नष्ट कर दिया। किसान को कई लोगों ने रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन किसान ने यह कहते हुए कि आज सरकार की उपेक्षा और गलत नीतियों के साथ ही बढ़ती महंगाई के कारण खेती आज घाटे का सौदा साबित हो रही है और उसने दुखी मन से 10 बीघा गेहूं की फसल को जोत दिया

बता दें कि पश्चिमी यूपी में किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। यहां के किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में अपनी खड़ी फसल को जोत रहे हैं। अब शामली जिले में एक किसान ने शुक्रवार को अपनी दस बीघा गेहूं की फसल को जोत कर कृषि कानूनों का विरोध किया। किसान अमरपाल का कहना है कि कृषि कानूनों के विरोध में उसने अपनी फसल को नष्ट किया है। फसल एमएसपी पर नहीं बिकेगी तो किसान को कोई लाभ नहीं होगा।

मोहल्ला रेलपार निवासी किसान अमरपाल ने शुक्रवार को अपनी दस बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला कर नष्ट कर दिया। किसान अमरपाल सिंह पुत्र जगमेल सिंह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने अपनी फसल को नष्ट किया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार और अन्य किसानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन अमरपाल नहीं माने और फसल को नष्ट कर दिया। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण खेती आज घाटे का सौदा हो रही है। उन्होंने कहा हमने अपने नेता अजित सिंह को हराकर इस सरकार को वोट दिया था, लेकिन सरकार की नीतियों से वह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा सरकार को हर हाल में तीन कृषि कानून वापस लेने होंगे।

इससे पहले पडौसी जनपद मुजफ्फरनगर के गांव भैंसी, पावटी आदि में भी किसानों ने अपनी फसलों को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन किया और ेकेन्द्र सरकार के तीन कृषि बिलों के प्रति गुस्सा जाहिर किया है।

Next Story