undefined

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 50 महिलाओ को दिया टिकट

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 50 महिलाओ को दिया टिकट
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट का ऐलान कर दिया है। जिसमे कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'' का नारा दे चुकी हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस ने उन्नाव से उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसका ऐलान करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ ,उनके परिवार को बर्बाद किया गया। वही सत्ता वे हासिल करें।












Next Story