undefined

बाबा रामदेव के खिलाफ क्रांति सेना का उग्र प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर जनपद से उठी आवाज-सिविल लाइन थाने में दी योग गुरू के खिलाफ तहरीर, महिलाओं का अपमान करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

बाबा रामदेव के खिलाफ क्रांति सेना का उग्र प्रदर्शन
X

मुजफ्फरनगर। क्रान्ति सेना महिला मोर्चा के द्वारा महाराष्ट में एक योग कार्यक्रम में बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में सिविल लाईन थाने पर जाकर बाबा रामदेव के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर सिविल लाईन थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा को दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


मंगलवार को क्रांति सेना पार्टी कार्यालय पर बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा महिलाओं के बारे मे जो अपमान जनक टिप्पणी की गयी वो देश की सभी नारी शक्ति का अपमान है। महाराष्ट्र के योग कार्यक्रम में जहां पर शिवसेना व भाजपा के सांसद मंत्री उपस्थित थे। उनके सामने ही बाबा रामदेव ने महिलाओ के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की। भाजपा एवं शिवसेना के दर्जनो नेता मूक दर्शक बनकर सब कुछ सुनते रहे, जो निंदनीय है। एक तरफ भाजपा नारी सशक्तिकरण की बात करती है, दूसरी ओर महिलाओं के अपमान पर मोन धारण किये हुए हैं। अगर ये ही टिप्पणी विपक्ष का कोई नेता कर देता तो भाजपाई इसे राजनीति मुद्दा बनाकर विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतर जाते। बहुत ही शर्म की बात है भाजपा की महाराष्ट्र में सरकार है फिर भी रामदेव के खिलाफ भाजपा कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

इस अवसर पर जिला महासचिव अंजु त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष नेहा गोयल ने बाबा रामदेव की महिलाओं के प्रति कि गयी अशोभनीय टिप्पणी के लिए कहा कि यह उनकी महिलाओं के प्रति गन्दी सोच को दर्शाता है। जिला सचिव शालिनी एवं नगर सचिव राखी प्रजापति ने सभी भारत की महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बाबा रामदेव की महिलाओं के प्रति गन्दी सोच को देखते हुए पताजंली के सभी वस्तुओं का बहिष्कार कर रामदेव को कड़ा जवाब दें। मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, पूनम चौधरी, अंजु त्यागी, अनीता चौधरी, शालिनी, मनु शर्मा, कंचन बाटला, नेहा गोयल, पूनम गर्ग, प्रेमलता शर्मा, राखी प्रजापति, मेनका, सरिता शर्मा, मीनू शर्मा, प्रीति जिदलं, बबीता, उर्मिला कश्यप, ममता, बृहमवती, इन्द्रेश, पारूल त्यागी, सुरेश कुमार बारी, नरेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र तायल, उज्जवल पंडित, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, विकास चौहान, आशिष मिश्रा, अजय सैनी, अंकित मचल, सुनील प्रजापति, सचिन धीमान, सतीश धीमान, प्रियांशु धीमान, सन्नी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Story