undefined

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में मुजफ्फरनगर का पत्ता साफ, गैंगेस्टर को बनाया प्रदेश मंत्री

काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर अरविंद को एक मामले में निचली अदालत सजा भी सुना चुकी है। हाल ही में उस पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ है। इसके बाद भी पार्टी ने चुनावी साल में उसे अहम पद दे दिया।

भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में मुजफ्फरनगर का पत्ता साफ, गैंगेस्टर को बनाया प्रदेश मंत्री
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर से भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसी को भी स्थान नहीं मिला है। हालांकि कानपुर के एक गैंगेस्टर को प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है।

भाजपा ने गैंगस्टर अरविंद राज त्रिपाठी को भाजयुमो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) का प्रदेश मंत्री बना दिया। काकादेव थाने से हिस्ट्रीशीटर अरविंद को एक मामले में निचली अदालत सजा भी सुना चुकी है। हाल ही में उस पर पुलिसकर्मी से अभद्रता करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस भी दर्ज हुआ है। इसके बाद भी पार्टी ने चुनावी साल में उसे अहम पद दे दिया। तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान इसका विरोध भी किया है। भाजयुमो के 26 पदाधिकारियों की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें काकादेव निवासी अरविंद राज त्रिपाठी का भी नाम शामिल है। उसे प्रदेश मंत्री का पद देने पर सवाल उठ रहे हैं। काकादेव थाने के रिकॉर्ड के मुताबिक अरविंद थाने से हिस्ट्रीशीटर है। उस पर छात्रनेता सनी गिल समेत हत्या के दो केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में कोर्ट से सजा भी सुनाई जा चुकी है। उस पर हत्या के प्रयास के दो केस हैं। पहला केस 2002 में दर्ज हुआ था। 2009 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस चार बार अरविंद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा रंगदारी, मारपीट के अलावा दो केस सेवन सीएलए के भी दर्ज हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की ओर से संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। भाजयुमों की प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर के शिवबीर भदौरिया, जालौन के विकास श्रीवास्तव, प्रयागराज के रोहित मिश्रा, गोरखपुर के रंजीत राय, गाजीपुर के अभिषेक उर्फ राजेश राजभर ,गौतमबुद्ध नगर के सतेंद्र अवाना, लखनऊ के अनुभव द्विवेदी तथा पीलीभीत के सोनू वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ के वरुण गोयल, अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह तथा सोनभद्र के देवेंद्र पटेल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। मुरादाबाद की अंजलि चौहान, मेरठ के अमल खटीक, गौतमबुद्ध नगर के अरुण यादव, कानपुर के अरविंद राज त्रिपाठी, मथुरा के पवन हिडोल, देवरिया के शिवेंद्र शाही, औरैया के सौरभ भूषण शर्मा तथा देवरिया के दीप मल्ल को संगठन का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बस्ती के अमरजीत मिश्रा को प्रदेश कोषाध्यक्ष का भार सौंपा गया है। लखीमपुर के ललित मोहन मिश्रा प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सिद्धार्थनगर के सनी श्रीवास्तव प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी, प्रतापगढ़ के धनंजय शुक्ला प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरदोई के अमन मिश्रा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तथा लखनऊ की डॉक्टर ऋचा राजपूत प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख एवं गोरखपुर के संतोष जायसवाल को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर से भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में किसी भी युवा भाजपा नेता को स्थान नहीं मिला है।

Next Story