undefined

सपा से गठबंधन को तैयार शिवपाल, अखिलेश की हां का इंतजार

अब मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और शिवपाल के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की है। इस बारे में खुद शिवपाल ने बताया कि नेताजी ने फोन के जरिए उनके और अखिलेश के बीच मध्यस्थता की है।

सपा से गठबंधन को तैयार शिवपाल, अखिलेश की हां का इंतजार
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी जुगलबंदी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपने भतीजे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन की इच्छा प्रकट की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर वह छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।

शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए अखिलेश ही उनकी प्राथमिकता हैं। लेकिन यह संभव नहीं हुआ तो वें छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार शिवपाल ने बताया कि भाजपा ने 2019 चुनावों से पहले हमें गठबंधन का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि उनके साथ विचारधाराएं नहीं मिलती। तब भी उन्होंने अखिलेश से गठबंधन के लिए प्रयास किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

सपा से अलग होकर शिवपाल ने 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया था। इसके बाद से अखिलेश यादव के साथ उनकी राजनीतिक पटरी नहीं बैठ पाई। सूत्र बताते है कि अबमुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और शिवपाल के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की है। इस बारे में खुद शिवपाल ने बताया कि नेताजी ने फोन के जरिए उनके और अखिलेश के बीच मध्यस्थता की है।

Next Story