undefined

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य का ट्वीट अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है

यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मोर्य का ट्वीट अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है
X

उत्तर प्रदेश। कई दशको से श्रीराम मंदिर मुद्दे के सहारे चलने वाली भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव में कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दे के सहारे आने का मन बना चुकी है। दुसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। लेकिन लगता है कि बीजेपी यहीं शांत बैठने वाली नहीं है और जल्द ही मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी उठने वाला है। ऐसा हम नही कह रहे है, परंतु यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया गया ट्वीट इस समय चर्चाओ मे है। जहां पर उन्होने चंद लाइने लिखकर इस मुद्दे को हवा देने का काम किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है मथुरा की तैयारी है। जयश्रीराम , जयशिवशम्भू , जयश्रीराधेकृष्ण।


आपको बता दे कि बीजेपी के लिए शुरू से ही अयोघ्या मे श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य एक बडा मुद्दा रहा है। परंतु कोर्ट के निर्णय के बाद अब अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य जारी है। यूपी चुनाव से पहले इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है 6 दिसंबर। दरअसल 6 दिसंबर 1992 के दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया था। बाबरी को लेकर सैकड़ों वर्षों से विवाद चला आ रहा था। वहीं कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी है विवाद चला आ रहा है।

मथुरा में लम्बे समय से विवादित स्थल से शाही ईदगाह को हटाने की मांग की जा रही है। ईदगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति, नारायणी सेना नामक समेत कई संगठन खुद को भगवान श्रीकृष्ण का अनुयायी बताते है और वहां से शाही ईदगाह को हटाने की मांग कर रहे है। दुसरी ओर हिन्दु संगठनो के ऐलान के बाद मथुरा मे धारा 144 लगी हुई है। मथुरा पुलिस ने कई हिंदु संगठनो के कार्यकर्ताओ को हिरासत में भी लिया है। पुलिस प्रशासन ने सोशल मिडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट करने वाले को भी सख्त हिदायत देते हुए सख्त कार्यवाही करने की बात कही है। आपको बता दे कि मथुरा की जिला एवं सिविल जज की अदालत में मामला विचाराधीन हैं।

Next Story