TVS Apache RTR 160 4V बाइक के दाम में फिर इजाफा

Update: 2020-08-08 08:47 GMT

नई दिल्ली। TVS मोटर ने BS6 Apache RTR 160 4V की कीमत बढ़ा दी है। Apache RTR 160 4V की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इस बार इसके कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह बाइक दो वेरियंट में आती है। इजाफे के बाद ड्रम वेरियंट का दाम अब 1.04 लाख और डिस्क वेरियंट का 107,050 रुपये हो गया है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। BS6 Apache RTR 160 4V बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट 159.7 cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, सस्पेंशन की बात करें, तो बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। इसके फ्रंट में 270mm डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड है। रियर में डिस्क वेरियंट में 130mm डिस्क ब्रेक और ड्रम वेरियंट में 130mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। 

Tags:    

Similar News