कैराना जैन मंदिर में नयन सागर जी महाराज के श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

Update: 2023-05-28 13:37 GMT
कैराना। जैन मुनि जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी द्वारा रविवार को कैराना स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन दिये गये। कई वर्षों के बाद मुनि जी महाराज के आगमन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धर्म प्रभावना लौटने के कारण श्रद्धालुओं में भी गहरी आस्था दिखी। आसपास के कई जनपदों से लोगों ने कैराना पहुंचकर जैन मुनि नयन सागर जी महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।


जैन मुनि जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी महाराज करीब पांच साल के बाद भक्तों का कल्याण करने और उनको प्रभु भक्ति का मार्ग दिखाने के लिए वेस्ट यूपी की ओर आये हैं। अभी तक वो गिरनार पर्वत पर ही रहकर प्रभु भक्ति में लीन थे। भक्तों ने महाराज श्री को अपने बीच पाया तो उनके साथ लौटी धर्म प्रभावना के कारण भक्ति की बयार बहती नजर आई। यहां पर सैंकड़ों श्रद्धालु उनके दर्शन करने और मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने अपने जनपदों के लिए विहार का आग्रह लेकर पहुंचे थे। नयन सागर जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।


Similar News