भूकंप से हिला अफगानिस्तान

Update: 2021-08-19 07:09 GMT

काबुल ।अफगानिस्तान की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 4.5 तीव्रता वाला यह भूकंप भारतीय समयानुसार 11:22 बजे पर आया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 122 किलोमीटर दूर इसका केंद्र था। इसकी गहराई 92 किलोमीटर रही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अब तक किसी भी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Similar News