महिला की हत्या के बाद दिल निकाला और आलू के साथ पका परिवार वालों को खिलाने के बाद की उनकी भी हत्या

लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर उसके शरीर से दिल निकाल लिया।

Update: 2021-02-25 10:38 GMT

वॉशिंगटन। अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक लोमहर्षक घटना में एक व्यक्ति ने तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। उसनंे पहले एक महिला की हत्या कर उसके शरीर से उसका दिल निकाल लिया और फिर उसे आलू के साथ सब्जी में पका कर अन्य लोगों के सामने परोसकर उन लोगों पर भी हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार लॉरेंस पॉल एंडरसन नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर उसके शरीर से दिल निकाल लिया। एंडरसन उस दिल को अपने अंकल के घर ले गया, जहां पर उसे आलू के साथ पकाया। बाद में अंकल और उनकी पत्नी को खिलाने की भी कोशिश की। एंडरसन ने कथित रूप से अंकल और उनकी चार वर्षीय पोती की हत्या कर दी और पत्नी पर भी हमला किया।

Similar News