कथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन

Update: 2022-01-17 04:28 GMT

नयी दिल्ली। कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज इस दुनिया में नहीं रहे। हार्ट अटैक के चलते 83 वर्षीय बिरजू महराज का बीती रात निधन हो गया। बिरजू महाराज के निधन की जानकारी सामने आने के बाद अब कथक प्रेमियों और बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक को कत्थक की कला सिखाने वाले पंडित बिरजू महाराज अब इस दुनिया में नहीं रहे, इस खबर से पूरा देश सदमे में है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया जरिए कत्थक सम्राट को श्रद्धांजलि दी है।

Similar News